प्रतापगंज थाना के नए थानाध्यक्ष बने अमित कुमार-2, लौकहा से हुआ तबादला

रिपोर्ट:- सोनू सुमित (चीफ एडिटर जनता बिहार न्यूज़)

दिनांक:- 21-11-2026

सुपौल (बिहार): सुपौल जिले के पुलिस विभाग में हुए फेरबदल के बाद प्रतापगंज थाना को नए थानाध्यक्ष मिल गए हैं। लौकहा थाना में थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत अमित कुमार-2 को अब प्रतापगंज थाना की कमान सौंपी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुपौल के पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस द्वारा 20 नवंबर 2026 को जिला आदेश संख्या 1309/2026 जारी कर जिले के सात पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसी आदेश के तहत अमित कुमार-2 को लौकहा थाना से स्थानांतरित कर प्रतापगंज थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इससे पहले अमित कुमार-2 लौकहा थाना में थानाध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। अब उन्हें प्रतापगंज थाना की जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस अधीक्षक ने स्थानांतरित पदाधिकारियों को 24 घंटे के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर प्रभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। वहीं, पुराने थानों से संबंधित कांड, वारंट, आवेदन और अन्य अभिलेखों का हस्तांतरण भी निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

प्रतापगंज थाना की नई जिम्मेदारी मिलने पर अमित कुमार-2 को जनता बिहार न्यूज़ परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।

उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और मजबूती मिलेगी।

जनता बिहार न्यूज़ | जनता की आवाज

Related Posts

बहन का तिलक देकर लौट रहे 6 युवकों की दर्दनाक मौत, अररिया के बीड़ी पुल पर भीषण सड़क हादसा; सुपौल के थुमहा पंचायत में पसरा मातम

रिपोर्ट :- सोनू सुमित (चीफ एडिटर जनता बिहार न्यूज़) सुपौल/ बिहार के अररिया जिले में देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सुपौल जिले के पिपरा प्रखंड अंतर्गत थुमहा…

नशे के खिलाफ टेकुना पंचायत में उठी आवाज, युवाओं को नशामुक्त बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने ली शपथ

रिपोर्ट – सोनू सुमित ( चीफ एडिटर जनता बिहार न्यूज़) सुपौल। समाज में तेजी से बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और इसकी चपेट में आकर बर्बाद हो रहे युवा भविष्य को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रतापगंज थाना के नए थानाध्यक्ष बने अमित कुमार-2, लौकहा से हुआ तबादला

प्रतापगंज थाना के नए थानाध्यक्ष बने अमित कुमार-2, लौकहा से हुआ तबादला

बहन का तिलक देकर लौट रहे 6 युवकों की दर्दनाक मौत, अररिया के बीड़ी पुल पर भीषण सड़क हादसा; सुपौल के थुमहा पंचायत में पसरा मातम

बहन का तिलक देकर लौट रहे 6 युवकों की दर्दनाक मौत, अररिया के बीड़ी पुल पर भीषण सड़क हादसा; सुपौल के थुमहा पंचायत में पसरा मातम

नशे के खिलाफ टेकुना पंचायत में उठी आवाज, युवाओं को नशामुक्त बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने ली शपथ

नशे के खिलाफ टेकुना पंचायत में उठी आवाज, युवाओं को नशामुक्त बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने ली शपथ

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बड़ी खबर: गलती से बांग्लादेश की सीमा में दाखिल हुए BSF जवान को BGB ने हिरासत में लिया, वापसी के लिए फ्लैग मीटिंग

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बड़ी खबर: गलती से बांग्लादेश की सीमा में दाखिल हुए BSF जवान को BGB ने हिरासत में लिया, वापसी के लिए फ्लैग मीटिंग

🌅🙏 आस्था, श्रद्धा और विश्वास के महापर्व छठ पूजा की आप सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! 🙏🌅

🌅🙏 आस्था, श्रद्धा और विश्वास के महापर्व छठ पूजा की आप सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! 🙏🌅

छठ व्रत ने दी हिम्मत! दिल्ली से 1035 किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचा छोटू, गांव में हुआ भव्य स्वागत

छठ व्रत ने दी हिम्मत! दिल्ली से 1035 किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचा छोटू, गांव में हुआ भव्य स्वागत