प्रतापगंज (सुपौल): सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी एवं जांच के दौरान कुल 48.405 लीटर शराब बरामद की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविशंकर कुमार (करीब 30 वर्ष), पिता धनेश्वर यादव, निवासी दुआनिया वार्ड संख्या-10, थाना प्रतापगंज, जिला सुपौल तथा बलराम कुमार (करीब 22 वर्ष), पिता स्वर्गीय विनायक प्रसाद यादव, निवासी गंगसायर वार्ड संख्या-13, थाना प्रतापगंज, जिला सुपौल के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, रविशंकर कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने शराब बरामद की। बरामद शराब में 47.1 लीटर दिलवाले सोफी शराब और 1.305 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल है। इस प्रकार पुलिस ने कुल 48.405 लीटर शराब जब्त की है।
इस कार्रवाई में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई
बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। प्रतापगंज में हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
जनता बिहार न्यूज़ की अपील: शराबबंदी कानून का पालन करें और अवैध शराब के कारोबार या बिक्री से संबंधित किसी भी जानकारी को पुलिस प्रशासन तक पहुंचाएं।
रिपोर्ट: जनता बिहार न्यूज़ | सुपौल, बिहार










